Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

BBC पर रेड को ममता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, लगाया 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह वांछनीय नहीं था। यदि बीबीसी ने कुछ गलत किया है, तो वह उसका समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि ऐसा कुछ हुआ है।

15 Feb 2023

BBC पर रेड को ममता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, लगाया 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीबीसी पर आईटी रेड को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। सीएम ममता बनर्जी बुधवार को विधानसभा में राज्य बजट पेश किये जाने के बाद विधानसभा परिसर में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए ये बातें कहीं।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह वांछनीय नहीं था। यदि बीबीसी ने कुछ गलत किया है, तो वह उसका समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि ऐसा कुछ हुआ है। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने बीबीसी को क्यों चुना है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह किसी अनैतिक चीज का समर्थन नहीं करती हैं। वह यह नहीं मानती है कि बीबीसी सरकार के खिलाफ कुछ कर रही है। इस तरह की कार्रवाई की गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

ममता बनर्जी ने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी राजनीतिक बदले की भावना से सरकार चला रही है। यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रहा है। देश में कोई मीडिया नहीं बचेगा। मीडिया पहले से ही उनके द्वारा नियंत्रित है। मीडिया अपनी आवाज नहीं उठा सकता है। यदि कोई आवाज उठाता है, तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है।”

बता दें कि दिल्ली स्थित बीबीसी कार्यालय पर मंगलवार से सर्वे चल रहा है। विरोधी दलों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। कांग्रेस सहित लगभग सभी विरोधी दलों ने इसकी आलोचना की है। यह पहला अवसर है कि सीएम ममता बनर्जी ने भी बीबीसी पर आईटी सर्वे को लेकर अपना मुंह खोला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News